बरेली : यूपी के बरेली ज़िले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। थाना शीशगढ़ क्षेत्र के तुरकुनिया गांव निवासी होमगार्ड तेजपाल गंगवार रविवार शाम को अपनी ससुराल गुलरिया से लौट रहे थे, जब वे नदेली रोड पर स्थित गरीबपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज़ रफ़्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी ज़ोरदार थी कि मौके पर ही तेजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
दुख की बात यह है कि टक्कर मारने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। तेजपाल गंगवार अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत ने पूरे परिवार और गांव को सदमे में डाल दिया है।
