शहर और देहात में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों की नो एंट्री लागू
बरेली : यूपी के बरेली में मुहर्रम के अवसर पर रविवार यानी 6 जुलाई को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ताजियेदार और अंजुमनें पारंपरिक जुलूस निकालेंगी। जिसके चलते SP ट्रैफिक अकमल खान ने शहर में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। यह व्यवस्था रविवार सुबह 6 बजे से सोमवार शाम 4 बजे तक लागू रहेगी।
ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान, भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित रूट
झुमका तिराहा से मिनी बाईपास की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। दिल्ली/रामपुर/मुरादाबाद से आने वाले वाहन झुमका तिराहा, नवदिया झादा, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर जा सकेंगे। पीलीभीत/नैनीताल से आने वाले वाहन बड़ा बाईपास होकर ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे।
प्रवेश व निकास पर रोक
किला पुल, चौपुला, दूल्हे मियां की मजार, किला क्रॉसिंग की तरफ सभी प्रकार के वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित। सेटेलाइट बस स्टैंड से इन्वर्टिस की ओर जाने वाले सभी भारी व हल्के वाहन प्रतिबंधित।
वैकल्पिक रूट सुझाए गए
इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर, श्यामगंज पुल, गांधी उद्यान जैसे मार्गों से हल्के वाहन घूमकर जा सकेंगे। रोडवेज बसें विल्वा अंडरपास, डेलापीर, 100 फुटा होते हुए सेटेलाइट बस स्टैंड तक ही संचालित होंगी।
जानें क्या बोले एसपी ट्रैफिक
एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने कहा कि डायवर्जन का पालन करें,परेशानी से बचें”। SP ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि डायवर्जन व्यवस्था का उद्देश्य शांति, सुरक्षा और सुगम यातायात बनाए रखना है। उन्होंने सभी वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की कि वे इस अस्थायी व्यवस्था का पालन करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों से बचते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
ट्रैफिक रूट डायवर्जन की प्रमुख बातें
भारी वाहन झुमका तिराहा, इन्वर्टिस, किला पुल, मिनी बाईपास आदि पर प्रतिबंधित। रोडवेज बसों को निर्धारित वैकल्पिक रूट से ही गुजरने की अनुमति। चौपुला, दूल्हे मियां मजार, कुदेशिया, किला क्रॉसिंग पूरी तरह वाहन मुक्त क्षेत्र। आम जनता को सलाह वाहन से निकलने से पहले रूट की जानकारी लें।
