बरेली : यूपी के बरेली जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। शहर की इज्जतनगर थाना पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में रेलवे रोड नंबर 5 पर स्थित एक पुराने खंडहर में छापा मारकर स्मैक बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने मौके से 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान तीन किलो 526 ग्राम स्मैक, करीब 7 करोड़ रुपये नकद, दो वाहन और स्मैक बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
मणिपुर से आता था कच्चा माल
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/sbo49Iy2GPU?si=n912fcDaOxgR-sVJ
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह मणिपुर से कच्चा माल मंगवाकर बरेली में स्मैक तैयार करता था। इसके बाद स्मैक को बरेली और आसपास के इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचा जाता था।
गिरफ्तार तस्करों के नाम और नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। फरार तस्करों की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।
खंडहर को बनाया था स्मैक लैब
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि तस्करों ने रेलवे रोड स्थित सुनसान खंडहर में स्मैक बनाने की अस्थायी लैब बना रखी थी। जिससे उन्हें शक से बचने में मदद मिलती थी। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने योजना बनाकर छापा मारा और5 तस्करों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
जानें क्या बोले एसपी सिटी
एसपी सिटी ने मीडिया को बताया कि “यह एक संगठित गिरोह है, जो मणिपुर से नशे का कच्चा माल मंगवाकर बरेली में तैयार करता था। इसकी सप्लाई आसपास के जिलों तक फैली थी। गिरोह का नेटवर्क तोड़ने की कोशिश की जा रही है।”
