“सत्ता चाहिए तो बूथ करो मजबूत” का दिलाया संकल्प, सपाइयों ने भाजपा सरकार को बताया संविधान और जनविरोधी
बरेली : आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखकर समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 125-बरेली कैंट विधानसभा के प्रभारी अनुराग पटेल दो दिवसीय दौरे पर बरेली पहुंचे हैं। उन्होंने प्रवास के पहले दिन कैंट क्षेत्र के विभिन्न जोन और शहर के जगतपुर में स्थित एपी लॉन में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद के द्वारा आयोजित पीडीए पंचायत कर कार्यकर्ताओं से संवाद कर बूथ प्रबंधन को सशक्त बनाने पर बल दिया।
बूथ पर जीत से सत्ता की राह आसान

प्रभारी अनुराग पटेल ने तीन जोनों जोन 01, जोन 02 और जोन 05 के सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया कि “अगर सत्ता चाहिए तो बूथ जीतना जरूरी है। बूथ प्रभारी और बूथ लेवल एजेंट की तत्काल नियुक्ति सुनिश्चित करें। भाजपा सरकार ने पी.डी.ए. (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग को वंचित रखा है और युवाओं को हिंदू-मुस्लिम विवादों में उलझाकर उनका भविष्य बर्बाद कर रही है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम बूथ स्तर से ही शुरू होगा।”उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथों पर सक्रिय होकर पार्टी को जिताने के लिए जी-जान लगा दें। जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने भाजपा को पीडीए विरोधी बताया। बोले, यह संविधान और आरक्षण खत्म करने में जुटे हैं। बोले, सपा संविधान और आरक्षण बचाने में जुटी है। यूपी में पीडीए सरकार आने पर पीडीए को सम्मान और युवाओं को रोज़गार देने की बात कही।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर बल : शमीम खां सुल्तानी
पीडीए पंचायत और बैठकों की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने की। उन्होंने संगठन विस्तार पर ज़ोर दिया। बोले,”हमारा लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है, ताकि सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले नेता अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जा सके। पीडीए के साथ मिलकर हम एक ऐसी सरकार बनाएंगे जो जनहित में काम करे।” अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद ने सभी का आभार जताया। इसके साथ ही सपा सरकार की उपलब्धियों को रखा।
भाजपा सरकार में सिर्फ हिन्दू- मुस्लिम: शुभलेश यादव
पीडीए पंचायत में प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने महंगाई पर सरकार को घेरा। बोले, भाजपा सिर्फ हिन्दू मुस्लिम की बात करती है। उनको लड़ाने का काम करती है। महंगाई पर कोई बात नहीं होती। महंगाई बढ़ने से हर कोई परेशान है। बोले, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद भाजपा सरकार को संविधान और लोकतंत्र विरोधी बताया। उन्होंने भाजपा के काला धन लाने के वायदे पर तंज कसा।
आपको समझनी होगी अपने वोट की कीमत : मुहम्मद साजिद
सपा के प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद ने कहा कि आपको अपने वोट की कीमत समझनी होगी। क्योंकि, एक एक वोट महत्वपूर्व होता है। 2008 में राजस्थान विधानसभा चुनाव में एक वोट से चुनाव हारने वाले सीपी जोशी और 1875 में सिर्फ एक वोट से जर्मनी में सत्ता हासिल करने वाले हिटलर के बारे में बताया। बोले, आपके वोट से ही सत्ता परिवर्तन होती है। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा की। महानगर महासचिव दीपक शर्मा, कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहत राजपूत, जिला उपाध्यक्ष तनवीरूल इस्लाम, आंबेडकर वाहिनी के सुरेंद्र सोनकर, दिनेश यादव ने विचार व्यक्त किए।
यह थे मौजूद
इस कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र मुंडे ने किया। कार्यक्रम में रामसेवक प्रजापति डॉ. शाहज़ेब अंसारी, सुनील सागर, अमित गिहार, इश्तियाक सकलैनी, शिवम प्रजापति, विष्णु मौर्या, ताज खान, अकील गुड्डू, सुभाष शर्मा, नंद किशोर यादव, ओम प्रकाश मौर्या, शिवम कुमार, सलीम अंसारी, सलीम पटवारी, मोहम्मद शाकिर, रोमान अंसारी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
