लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल के अवसर पर आज (मंगलवार) श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अनुपम संगम देखने को मिला। शहर में जगह-जगह लगे भंडारों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, तो वहीं कई सामाजिक संगठनों ने सेवा भाव से सहभागिता निभाई।
सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी ने की भागीदारी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, न्यू मॉडर्न चिकन इम्पोरियम, और पत्रकारपुरम् मार्केट, गोमतीनगर में आयोजित विशाल भंडारों में भाग लिया। उनके साथ पूर्व ओएसडी आशीष यादव ‘सोनू’ भी उपस्थित रहे। हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट में मनीष बजाज एवं अविरल बजाज द्वारा आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
पत्रकारपुरम् में व्यापारियों ने निभाई मेज़बानी

गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम् मार्केट में व्यापारी वर्ग द्वारा आयोजित भंडारे में राम सागर यादव और व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद दुबे ने सपा नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दीं, जिनमें सर्वेश यादव, संजय शुक्ला, डीआर यादव, कमल किशोर एडवोकेट, सुभाष यादव, प्रेमसागर और अन्य लोग प्रमुख रहे।
धर्मनिरपेक्षता की मिसाल बना सूचना विभाग के सामने आयोजित भंडारा

उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मुख्य द्वार पर आयोजित भंडारे की विशेष बात यह रही कि इसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। यह आयोजन सर्वधर्म समभाव और सांप्रदायिक सौहार्द का जीता-जागता उदाहरण बन गया। इस आयोजन में पत्रकार, धर्मगुरु, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, डॉक्टर, वकील, व्यापारी नेता, साहित्यकार तथा कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अमन शांति समिति, होप सर्विंग फाउंडेशन और कई सामाजिक संगठनों ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई।
सामाजिक सेवा: राशन किट व बच्चों को स्कूल बैग वितरित
कार्यक्रम के दौरान राजेन्द्र चौधरी का अंग वस्त्र और धार्मिक स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। इसके साथ ही 21 गरीब परिवारों को एक माह की राशन किट दी गई। 21 होनहार विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए।
![]()
