भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जारी की नई सूची, पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के जिलों-महानगरों में बदले प्रभारी, बरेली मंडल में भी कई नए चेहरे
लखनऊ/बरेली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 19 सितंबर 2026 को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक जिलों और महानगरों के लिए नए प्रभारियों की सूची जारी की है। नई सूची में पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों के जिलों और महानगरों के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं। नई नियुक्तियों में पार्टी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों और नेताओं को अलग-अलग जिलों की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। इन प्रभारियों की भूमिका जिला संगठन के साथ समन्वय, संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी और पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने से जुड़ी होगी।
बरेली में बड़ा बदलाव, रजनीकांत माहेश्वरी और दिनेश शर्मा को जिम्मेदारी
बृज क्षेत्र की सूची में बरेली महानगर का प्रभारी रजनीकांत माहेश्वरी और बरेली जिला का प्रभारी दिनेश शर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा आंवला में डीपी भारती, शाहजहांपुर जिला में संजीव प्रताप सिंह,शाहजहांपुर महानगर में दुर्विजय शाक्य, पीलीभीत में हर्षवर्धन आर्य और बदायूं में राकेश मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। यानी बरेली मंडल के सांगठनिक जिलों में भी भाजपा ने नए प्रभारियों के जरिए संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की हैं।
पश्चिमी यूपी में किसे मिली जिम्मेदारी?
पश्चिम क्षेत्र में रामपुर का प्रभारी मोहित बेनीवाल, मुरादाबाद महानगर का प्रभारी प्रमेन्द्र जांगड़ा और मुरादाबाद जिला का प्रभारी विकास अग्रवाल बनाया गया है। शामली में चौधरी राजा वर्मा, अमरोहा में सत्येंद्र सिसोदिया, बिजनौर में सत्यपाल सैनी, सहारनपुर महानगर में अजय शर्मा और सहारनपुर जिला में हंसराज जाटव ‘पप्पू’ को जिम्मेदारी मिली है। मुजफ्फरनगर में हरिओम शर्मा, मेरठ महानगर में अशोक मोंगा, मेरठ जिला में भरत भूषण गुप्ता, गाजियाबाद महानगर में अशोक कटारिया और गाजियाबाद जिला में संजीव गोयल सिक्का को प्रभारी बनाया गया है। हापुड़ में बसंत त्यागी, नोएडा महानगर में डीके शर्मा, गौतमबुद्धनगर में कांता कर्दम, बागपत में वाईपी सिंह, संभल में डॉ. चंद्रमोहन सिंह और बुलंदशहर में सुरेश राणा को जिम्मेदारी दी गई है।
बृज क्षेत्र में भी बदले प्रभारी
बृज क्षेत्र में आगरा महानगर का प्रभारी बृज बहादुर लोधी और आगरा जिला का प्रभारी घनश्याम को बनाया गया है।मथुरा महानगर में पवन शर्मा और मथुरा जिला में प्रमोद गुप्ता, फिरोजाबाद महानगर में विवेक सारस्वत और फिरोजाबाद जिला में गिरिराज कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई है। अलीगढ़ जिला में गौरव आर्य और अलीगढ़ महानगर में राकेश शंखवार, हाथरस में अनिल चौधरी, मैनपुरी में श्याम भदौरिया, कासगंज में कन्हैयालाल गुप्ता और एटा में नागेंद्र सिकरवार को प्रभारी बनाया गया है।
कानपुर क्षेत्र में भी संगठनात्मक बदलाव
कानपुर क्षेत्र में कानपुर महानगर उत्तर की जिम्मेदारी अनिल यादव और कानपुर महानगर दक्षिण की जिम्मेदारी प्रांशुदत्त द्विवेदी को दी गई है। कानपुर ग्रामीण में आनंद सिंह, कानपुर देहात में शिवमहेश दुबे, इटावा में देवेश कोरी, कन्नौज में रूपेश गुप्ता, फर्रुखाबाद में नरेंद्र राजपूत, फतेहपुर में राहुल अग्निहोत्री और औरैया में दिनेश वाजपेयी को प्रभारी बनाया गया है। बुंदेलखंड से जुड़े जिलों में झांसी महानगर की जिम्मेदारी रंजना उपाध्याय और झांसी जिला की जिम्मेदारी मानवेन्द्र सिंह को दी गई है। बांदा में संतविलास शिवहरे, महोबा में इंद्रपाल पटेल, चित्रकूट में संजीव श्रृंगीऋषि, हमीरपुर में प्रदीप सरावगी, जालौन में भुवन प्रकाश गुप्ता और ललितपुर में अशोक राजपूत को जिम्मेदारी मिली है।
अवध क्षेत्र में लखनऊ समेत कई जिलों में बदलाव
अवध क्षेत्र में लखनऊ महानगर का प्रभारी त्रयम्बक त्रिपाठी और लखनऊ जिला का प्रभारी सौरभ मिश्रा बनाया गया है। रायबरेली में डॉ. नीरज सिंह, सीतापुर में नीरज सिंह, लखीमपुर में विजय बहादुर पाठक, हरदोई में कमलेश मिश्रा, अंबेडकरनगर में अवधेश श्रीवास्तव और बाराबंकी में नीरज वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। बलरामपुर में रामकिशोर मौर्य, बहराइच में अर्चना मिश्रा, गोंडा में राहुल राज रस्तोगी, श्रावस्ती में त्रयम्बक तिवारी, अयोध्या जिला में अनूप गुप्ता, अयोध्या महानगर में शिवभूषण सिंह और उन्नाव में संतोष सिंह को प्रभारी बनाया गया है। काशी क्षेत्र में वाराणसी की कमान अरुण पाठक के पास काशी क्षेत्र में वाराणसी महानगर और वाराणसी जिला दोनों की जिम्मेदारी अरुण पाठक को दी गई है। गाजीपुर में अजीत चौबे, प्रतापगढ़ में अवधेश गुप्ता, भदोही में समीर सिंह, जौनपुर में शंकर गिरी, मछलीशहर में दिनेश मौर्य, सुल्तानपुर में बृजभूषण सिंह और अमेठी में सुनील सिंह को प्रभारी बनाया गया है।प्रयागराज महानगर में राकेश त्रिवेदी, प्रयागराज यमुनापार में अनिल सिंह और प्रयागराज गंगापार में अशोक मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। चंदौली में मीना चौबे, कौशांबी में अमरनाथ यादव, मिर्जापुर में भानु प्रताप सिंह और सोनभद्र में कौशलेन्द्र पटेल को प्रभारी बनाया गया है। वाराणसी के लिए अरुण पाठक का नाम पहले भी भाजपा की संगठनात्मक जिम्मेदारी में सामने आ चुका है। 2023 में भी उन्हें वाराणसी महानगर और जिला का प्रभारी बनाए जाने की रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी।
गोरखपुर क्षेत्र में भी नई जिम्मेदारियां
गोरखपुर महानगर का प्रभारी महेश शुक्ला और गोरखपुर जिला का प्रभारी अजय सिंह गौतम बनाया गया है। संतकबीर नगर में जयप्रकाश साहू, बस्ती में सत्येंद्र सिन्हा, सिद्धार्थनगर में प्रवीन गुप्ता, महाराजगंज में नरेंद्र मणि त्रिपाठी, देवरिया में देवेंद्र यादव और कुशीनगर में कामेश्वर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। आजमगढ़ में धर्मेंद्र सिंह,लालगंज में दुर्विजय राय, मऊ में सहजानंद राय और बलिया में प्रेमचंद मिश्रा को प्रभारी बनाया गया है।
2027 से पहले संगठन को मजबूत करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा पिछले कुछ महीनों से संगठनात्मक स्तर पर लगातार बदलाव कर रही है। जून 2026 में प्रदेश की नई टीम में प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों की जिम्मेदारियां घोषित की गई थीं। इसके बाद संगठनात्मक बैठकों और चुनावी तैयारियों को लेकर भी पार्टी स्तर पर गतिविधियां बढ़ी हैं। अब जिला और महानगर प्रभारियों की नई सूची के जरिए पार्टी ने प्रदेश के सांगठनिक जिलों में जिम्मेदारियां तय की हैं। आने वाले समय में इन प्रभारियों की भूमिका जिला इकाइयों के साथ समन्वय, संगठन के कार्यक्रमों की निगरानी और पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण होगी
बरेली पर खास नजर
बरेली में महानगर और जिला के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए जाने से स्थानीय संगठन में दोनों इकाइयों के स्तर पर अलग-अलग जिम्मेदारियां तय हो गई हैं। बरेली महानगर रजनीकांत माहेश्वरी और बरेली जिला दिनेश शर्मा को जिम्मेदारी मिलने के बाद अब जिला संगठन की गतिविधियों पर इन दोनों प्रभारियों की भूमिका अहम रहेगी।
