55339/55340 कासगंज -मथुरा-कासगंज सवारी गाड़ी का अछनेरा तक विस्तार, 31 दिसंबर तक कासगंज से और 1 जनवरी 2027 तक अछनेरा से चलेगी ट्रेन
गोरखपुर : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने 55339/55340 कासगंज -मथुरा जंक्शन-कासगंज सवारी गाड़ी का अस्थायी रूप से अछनेरा तक मार्ग विस्तार करने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार यह व्यवस्था सितंबर से दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी और इससे कासगंज -मथुरा-अछनेरा के बीच रेल यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
1 सितंबर से कासगंज-अछनेरा चलेगी ट्रेन
रेलवे के मुताबिक 55339 कासगंज-अछनेरा सवारी गाड़ी 1 सितंबर से 31 दिसंबर 2026 तक कासगंज से अछनेरा के बीच चलेगी। ट्रेन कासगंज से रात 9:25 बजे रवाना होगी और अपने निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव करते हुए मथुरा जंक्शन रात 11:50 बजे पहुंचेगी। मथुरा जंक्शन से आगे ट्रेन भैंसा 00:15 बजे और परखम 00:27 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन अछनेरा रात 1:00 बजे पहुंचेगी।
2 सितंबर से अछनेरा से वापसी
वापसी में 55340 अछनेरा -कासगंज सवारी गाड़ी 2 सितंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक अछनेरा से चलेगी। यह ट्रेन अछनेरा से सुबह 4:20 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन परखम 4:35 बजे, भैंसा 4:47 बजे और मथुरा जंक्शन 5:30 बजे पहुंचेगी। मथुरा से निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव करते हुए ट्रेन सुबह 8:40 बजे कासगंज पहुंचेगी।
यात्रियों को मिलेगा सीधा रेल संपर्क
अछनेरा तक मार्ग विस्तार होने से कासगंज और मथुरा क्षेत्र के यात्रियों को अछनेरा तक अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है। मार्ग विस्तार अस्थायी है और निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद इसके संबंध में रेलवे की ओर से आगे का निर्णय लिया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
