दहगवां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिरसौल में निकली जागरूकता रैली, ग्रामीणों से बच्चों का नामांकन कराने और नियमित विद्यालय भेजने की अपील
बदायूं : विकास खंड दहगवां क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिरसौल में गुरुवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी दहगवां के निर्देशन में किया गया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने का संदेश दिया गया।
रैली के जरिए शिक्षा का दिया गया संदेश
विद्यालय से निकली रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान शिक्षकों और छात्रों ने शिक्षा के महत्व पर आधारित नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। अभिभावकों से अपील की गई कि वे प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ें, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
शिक्षकों और स्टाफ ने निभाई सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम में इंचार्ज के.के. गौतम, सहायक अध्यापक मनोज कुमार यादव, मौसिन रजा, जितेंद्र कुमार राजपूत, राकेश कुमार, सोनपाल सिंह, संजीव सक्सेना, जगदीश यादव, संतोष कुमार वर्मा, राम नरेश पाल, बृज भूषण चौहान, मनीष कुमार कौशिक, सतेंद्र डोगर, हुकुम सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: राजा खान,बदायूं
