बरेली : शहर की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, राजेंद्र नगर स्थित सरकारी आवासों पर अनाधिकृत कब्जे के मामलों में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नगर मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारी (नजारत) राजेश कुमार वर्मा ने स्थानांतरण के बावजूद सरकारी आवास खाली न करने वाले कर्मचारियों को 10 जून, 2026 तक आवास खाली करने का अंतिम नोटिस जारी किया है।प्रशासन के अनुसार शाहजहांपुर, बदायूं, मथुरा और मेरठ में तैनात चार कर्मचारियों द्वारा अब भी बरेली के राजकीय आवासों पर कब्जा बनाए रखा गया है।
नोटिस के साथ दी चेतावनी
प्रशासन ने नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा तक आवास खाली न करने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ राजकीय संपत्ति पर अवैध कब्जे का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।इसके साथ ही प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए सरकारी आवास खाली भी कराएगा। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी आवासों के दुरुपयोग और अनधिकृत कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
