मुरादाबाद : नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने प्रेमिका के घर पहुंचकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच शादी को लेकर मोबाइल फोन पर विवाद हुआ था। प्रेमिका द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद युवक गुस्से में उसके घर पहुंच गया।
प्रेमिका के घर पहुंचकर फिल्मी स्टाइल में खुद पर डाला पेट्रोल
जानकारी के मुताबिक युवक विशाल प्रेमिका के घर पहुंचा और वहां खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ा
सूचना मिलते ही नागफनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक विशाल को किसी तरह काबू में लिया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए युवक को तुरंत जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
पुलिस युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। वहीं युवक की मां ने भी पूरे मामले को लेकर अपनी बात रखी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: रेहान, मुरादाबाद
