बरेली : यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ग्रीष्मकालीन यात्रा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने लालकुआँ -राजकोट-लालकुआँ ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी (05045/05046) संचलन का ऐलान किया है। यह गाड़ी लालकुआँ से 17 मई से 12 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार को और राजकोट से 18 मई से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार को 09 फेरों के लिए चलेगी।
लालकुआँ से चलेगी राजकोट तक
05045 लालकुआँ-राजकोट ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन लालकुआँ से 12:35 बजे प्रस्थान करेगी और इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जं., बदायूँ, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर आदि प्रमुख स्टेशनों से होते हुए राजकोट 18:10 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में एलडब्ल्यूआरआरएम 01, एस.एल.आर.डी.01,साधारण द्वितीय श्रेणी 04, शयनयान 06, वातानुकूलित तृतीय इकाॅनोमी 04, वातानुकूलित द्वितीय 01, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय 01 कोच शामिल हैं।
राजकोट से लालकुआँ की वापसी
05046 राजकोट-लालकुआँ ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन राजकोट से 22:30 बजे रवाना होकर वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, महेसाना, जयपुर, मथुरा, बरेली, इज्जतनगर, किच्छा आदि प्रमुख स्टेशनों से होते हुए लालकुआँ 05:15 बजे पहुंचेगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट समय पर बुक करें और यात्रा के दौरान गाड़ी के सभी नियमों का पालन करें।
