बरेली : यूपी के बरेली देहात के देवरनिया थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया था। 30 मार्च को पीड़िता के परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी
जांच के दौरान पुलिस ने 8 अप्रैल को लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद उसके बयान और मेडिकल जांच के आधार पर केस में और धाराएं जोड़ी गईं। जांच आगे बढ़ने पर आरोपी की पहचान अवनीश कुमार के रूप में हुई।
आरोपी की कैसे हुई गिरफ्तारी?
पुलिस टीम ने बरेली-नैनीताल हाईवे पर कनमन अड्डे के पास से आरोपी अवनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
