लखनऊ : उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शासन ने पुलिस महकमे में व्यापक तबादले किए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 12 आईपीएस और 35 पीपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए, जिसके बाद कई जिलों में नई तैनाती की गई है। इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
आईपीएस अधिकारियों की बात करें तो इनमें 2019, 2020 और 2022 बैच के अधिकारी शामिल हैं। इस सूची में प्रमुख रूप से ट्विंकल जैन को गौतमबुद्धनगर से हटाकर लखनऊ कमिश्नरेट में एडीसीपी बनाया गया है। वहीं, ऋषभ रुनवाल को लखनऊ से हटाकर सोनभद्र में एएसपी नक्सल की जिम्मेदारी दी गई है। अन्य तबादलों में सागर जैन को सहारनपुर से प्रयागराज में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। मनोज कुमार रावत को गोंडा से संभल में एएसपी दक्षिणी, आयुष विक्रम सिंह को मेरठ से बहराइच में एएसपी सिटी, विनायक गोपाल भोसले को सीतापुर से मेरठ में एएसपी सिटी और अंतरिक्ष जैन को मेरठ से बुलंदशहर में एएसपी ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा लिपि नागयाच को गाजियाबाद से वाराणसी कमिश्नरेट में एडीसीपी बनाया गया है। राजकुमार मीना को प्रयागराज से मिर्जापुर में एएसपी नक्सल, आलोक कुमार को संभल से प्रतापगढ़ में एएसपी सिटी पूर्वी, डॉ. ईशान सोनी को वाराणसी से जालौन में एएसपी और मयंक पाठक को अलीगढ़ से सहारनपुर में एएसपी ग्रामीण की नई जिम्मेदारी दी गई है। अब बात पीपीएस अधिकारियों की करें तो इसमें भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। लखनऊ में तैनात जया शांडिल्य को मेरठ में एएसपी एलआईयू बनाकर भेजा गया है। अशोक कुमार सिंह को बहराइच से लखनऊ एसडीआरएफ मुख्यालय में उपसेनानायक बनाया गया है, जबकि संजीव कुमार सिन्हा को रायबरेली से पुलिस मुख्यालय में एएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा आलोक सिंह-तृतीय को प्रयागराज से रायबरेली, अजीत कुमार रजक को जौनपुर से गोंडा, डॉ. तेजवीर सिंह को बुलंदशहर से अंबेडकरनगर और श्याम देव को अंबेडकरनगर से फतेहपुर पीएसी में उपसेनानायक बनाया गया है। मनीष कुमार मिश्रा को मिर्जापुर से अलीगढ़, शैलेंद्र लाल को प्रतापगढ़ से उन्नाव, कृष्ण कांत सरोज को मेरठ में विशेष जांच, प्रदीप कुमार वर्मा को जालौन से सीतापुर पीएसी, राजेश कुमार पांडेय को कानपुर देहात से गाजियाबाद में एडीसीपी बनाया गया है।
इसी क्रम में अवनीश कुमार मिश्रा को मथुरा से पीएसी मुख्यालय, श्वेता कुमारी यादव को गाजियाबाद से मथुरा में एएसपी क्राइम, कृपा शंकर को बलिया से डीजीपी मुख्यालय और स्नेहा तिवारी को चंदौली से बलिया में एएसपी दक्षिणी के पद पर तैनात किया गया है। अन्य तबादलों में राघवेंद्र कुमार मिश्रा को मेरठ से गोरखपुर एसएसएफ, राजेश कुमार श्रीवास्तव को सीतापुर से मेरठ में एएसपी यातायात, विवेक त्रिपाठी को आजमगढ़ से सीतापुर केंद्रीय भंडार और पंकज कुमार श्रीवास्तव को बरेली से आजमगढ़ में एएसपी यातायात बनाया गया है।
इसके साथ ही विजेंद्र द्विवेदी को बदायूं से प्रयागराज पीएसी, अभिषेक कुमार सिंह को एटीएस से बदायूं में एएसपी सिटी, शंकर प्रसाद को बुलंदशहर से मुरादाबाद पुलिस अकादमी और पीयूष कांत राय को आगरा से चित्रकूट भेजा गया है। सत्यपाल सिंह को चित्रकूट से मुरादाबाद पीटीसी, आलोक प्रसाद को सीतापुर से कानपुर देहात, अरुण कुमार सिंह को फतेहगढ़ से यातायात निदेशालय, गिरीश कुमार सिंह को आगरा से फतेहगढ़ और राहुल मिठास को मैनपुरी से तकनीकी सेवाएं शाखा में तैनात किया गया है।
वहीं अभिषेक तिवारी को मेरठ से मैनपुरी में एएसपी सिटी, महेंद्र पाल सिंह को फतेहपुर से सीबीसीआईडी, ज्ञान प्रकाश राय को गाजियाबाद से फतेहपुर और सतीश चंद्र शुक्ला को भदोही से चंदौली में एएसपी ऑपरेशन बनाया गया है। अंत में प्रेमचंद को उन्नाव से राज्य मानवाधिकार आयोग और अभिषेक प्रताप अजेय को कन्नौज से बुलंदशहर में एएसपी सिटी के पद पर भेजा गया है।
