एसपी चीफ बोले- 2027 में भाजपा को हटाने के लिए कार्यकर्ता रहें सतर्क,जीत का मंत्र, वोट कटवाने की साजिश से सावधान रहने की सलाह
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का राजनीतिक चरित्र।जनविरोधी है, और वह लोकतंत्र के साथ छल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पुलिस व्यवस्था चौपट है और अस्पतालों की हालत बेहद खराब है, जिससे गरीबों को इलाज तक नहीं मिल पा रहा।

2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं जीत का मंत्र
गुरुवार को लखनऊ स्थित सपा प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि “2027 विधानसभा चुनाव में 2024 लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। भाजपा की साजिशों से सतर्क रहना है।”उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती है।
चुनाव आयोग और वोट कटवाने का आरोप
एसपी चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि“एसआईआर में नकली हस्ताक्षर कर वोट कटवाए जा रहे थे, लेकिन चुनाव आयोग निष्क्रिय बना हुआ है।”उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने और मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की।
भाजपा के लिए AI मतलब ‘आमदनी Income’

उन्होंने कहा कि AI आधारित ट्रैफिक चालान व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जाते-जाते हर तरीके से पैसे कमाने में लगी है और अब AI के नाम पर जनता को लूटने का नया तरीका निकाला गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं के पीछे सड़क की हालत, जलभराव, ट्रैफिक प्रबंधन, पुलिस व्यवस्था, सिग्नल सिस्टम और ड्राइवरों पर दबाव जैसे कई कारण होते हैं, लेकिन सरकार इन मूल समस्याओं को दूर करने के बजाय केवल चालान और वसूली पर ध्यान दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस चौराहों पर व्यवस्था संभालने के बजाय छिपकर नियम तोड़ने वालों का इंतजार करती है ताकि वसूली की जा सके। अखिलेश ने कहा कि जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से उकता चुकी है और आने वाले चुनाव में “भाजपाई लाइसेंस” हमेशा के लिए रद्द कर देगी।
‘भाषा बोलो या बोली, छुपती नहीं चोरी’
एसपी चीफ अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि “भाषा बोलो या बोली, छुपती नहीं चोरी।” अपने बयान के जरिए उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचार और दोहरे चरित्र का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि जनता अब सरकार की नीतियों और नेताओं की कथनी-करनी का अंतर समझ चुकी है। उन्होंने संकेत दिया कि चाहे बयानबाजी हो या सरकारी फैसले, सच्चाई ज्यादा दिन छिप नहीं सकती।
सरकार की योजनाओं पर उठाए सवाल

सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार की कई योजनाओं और कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को धोखा दिया गया। बड़े शहरों की यातायात व्यवस्था बर्बाद है। लखनऊ का ग्रीन कॉरिडोर गलत डिजाइन का उदाहरण है। 9 साल में एक भी नया बिजली प्लांट नहीं लगा। स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली बिल में धांधली हो रही है। किसानों के हितों की अनदेखी की जा रही है।
‘यूपी में सपा सरकार ने दिया विकास
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान प्रदेश को एक्सप्रेस-वे, इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास की नई पहचान मिली थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में विफल रही है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
