बेशकीमती जमीन और खेल मैदान कब्जाने का आरोप, जांच के बाद डीआईओएस ने कराई एफआईआर
बरेली : शहर के प्रतिष्ठित मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की बेशकीमती जमीन और खेल मैदान पर अवैध कब्जे के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि भूमाफिया और उसके सहयोगियों ने स्कूल के खेल मैदान के साथ-साथ स्कूल से मिशन अस्पताल जाने वाले रास्ते को भी चौहद्दी में शामिल कर कब्जा कर लिया। मामले में जांच के बाद कोतवाली में ठेकेदार समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कमिश्नर की जांच के बाद दर्ज हुई एफआईआर
स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर मंडलायुक्त ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति में अपर आयुक्त प्रशासन प्रीति जायसवाल, एसपी सिटी मानुष पारीक, एडीएम सिटी सौरभ दुबे को जांच सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में कब्जे की पुष्टि होने के बाद डीआईओएस डॉ.अजीत कुमार ने।कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई।
इन आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
रिपोर्ट के अनुसार निम्न के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें डॉ. न्यूटन एम. परमार, सुनील मसीह, मैसर्स क्षितिज।इंटरप्राइजेज पार्टनरशिप फर्म के हरीश अरोरा आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
खेल मैदान का बदला स्वरूप
जांच रिपोर्ट के मुताबिक जिस जमीन पर कभी तीन खेल मैदान, दो वॉलीबॉल कोर्ट, एक बास्केटबॉल कोर्ट मौजूद थे, उस पूरे परिसर का स्वरूप बदलकर कब्जा कर लिया गया। आरोप है कि लीज डीड की आड़ में जमीन खुर्द-बुर्द की गई।पहले भी दर्ज हो चुके हैं मामले
प्रशासन के अनुसार आरोपियों पर पहले भी धोखाधड़ी सहित अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।कोतवाल धनंजय पांडेय ने मीडिया को बताया कि विवेचना के आधार पर आगे गिरफ्तारी और कार्रवाई की जाएगी।
