बरेली : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। दुबई में हुए भीषण कार हादसे में बरेली निवासी जीशान अजहरी की मौत हो गई। हादसे की सूचना जैसे ही परिजनों तक पहुंची, पूरे परिवार में कोहराम मच गया।जिस घर में दो महीने बाद निकाह की तैयारियां चल रही थीं। वहां अब मातम पसरा है।
बैंक के काम से निकले थे, रास्ते में हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार जीशान दुबई में एक बैंक में कार्यरत थे और 26 मार्च को ऑफिस के काम से बाहर निकले थे। इसी दौरान उनकी कार रोड पर एक गड्ढे में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल जीशान को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।परिवार का कहना है कि क्षेत्र में चल रहे तनाव और बमबारी के कारण कई रास्ते प्रभावित थे, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के आधिकारिक कारणों की पुष्टि स्थानीय स्तर पर जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
दो महीने बाद मदीना शरीफ में होना था निकाह
जीशान की करीब डेढ़ महीने पहले सगाई हुई थी और परिवार ने दो महीने बाद सऊदी अरब के मदीना शरीफ में निकाह की तैयारियां कर रखी थीं। अचानक आई इस दुखद खबर ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। मृतक जीशान कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले जान मोहम्मद उर्फ लल्ला (लल्ला बिस्कुट वाले) के बेटे थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई शानू और फरहान हैं।
हादसे के बाद मां हाजरा का रो-रोकर बुरा हाल
प्रमोशन से पहले आई मौत की खबर परिजनों ने बताया कि जीशान का जल्द ही बैंक में एचआर पद पर।प्रमोशन होने वाला था। परिवार को उनके उज्ज्वल भविष्य से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ छीन लिया। जीशान की मौत की खबर फैलते ही बिहारीपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
