सपा प्रमुख बोले – बीजेपी को विनाश पसंद, गड्ढे पसंद, भाजपा पर साधा निशाना, आरक्षण, महंगाई और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल
कन्नौज/लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज में भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को बचाने की जिम्मेदारी पीडीए की है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है, जिससे भाजपा घबराई हुई है।
विधानसभा चुनाव-2027 संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, राममनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव के दिखाए रास्ते पर चल रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे और पीडीए के साथ मिलकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव 2027 संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह संविधान और लोकतंत्र को नहीं मानती।
बीजेपी के लोग एडमिनिस्ट्रेशन और सिस्टम को खा जा रहे हैं…
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज में भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “बीजेपी के लोग एडमिनिस्ट्रेशन और सिस्टम को खा जा रहे हैं, कहीं न्याय नहीं मिल रहा।”अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था में आम जनता को न्याय मिलने में दिक्कतें आ रही हैं और प्रशासन पर राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है। उनके इस बयान से प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है।
भाजपा को विनाश पसंद..
एसपी चीफ ने कन्नौज में भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “बीजेपी को विनाश पसंद है, गड्ढे पसंद हैं, सब बुरी चीज पसंद है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के बजाय उन्हें नुकसान पहुंचा रही है। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है और सियासी माहौल गरमा गया है।
महंगाई और गैस सिलेंडर पर हमला
एसपी चीफ अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि “सरकार खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नहीं”, “सिलेंडर का वजन भी कम होने की शिकायत है”। उन्होंने दावा किया कि युद्ध और वैश्विक हालात के चलते अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है, और इसका असर आम जनता पर पड़ रहा है।
महिला आरक्षण और जनगणना पर सवाल
समाजवादी पार्टी महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में है, लेकिन 2011 की जनगणना के आधार पर आरक्षण को गलत बताया। उन्होंने कहा कि “2026 में आबादी बढ़ चुकी है, सरकार की नीयत साफ नहीं”। उन्होंने कहा कि सरकार को गरीबों के नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। भाजपा सरकार में किसानों को लाभ नहीं मिल रहा, “जब भाजपा जाएगी, तभी किसानों की हालत सुधरेगी” 2027 चुनाव में कन्नौज की सभी सीटें जीतने का दावा किया। अखिलेश यादव ने कहा कि एक्सप्रेसवे, बिजली, एंबुलेंस जैसी सुविधाएं समाजवादी सरकार ने दीं। भाजपा पर आरोप लगाया कि वह “विकास को बर्बाद कर रही है”
शिक्षा विभाग को बर्बाद कर दिया-अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक शिक्षा को चौपट कर दिया गया है और हजारों स्कूल बंद हो गए हैं, जिससे गरीब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि उनकी सरकार ने शिक्षा में सुधार, मिड-डे मील, लैपटॉप वितरण और स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया था, जबकि वर्तमान सरकार में पढ़ाई महंगी होती जा रही है। उन्होंने शिक्षामित्रों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि उनके साथ अन्याय किया गया है।
हार के डर से साजिश करती है बीजेपी
उन्होंने कन्नौज में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी जब जनता से हार जाती है, तब इलेक्शन कमीशन से मिलकर साजिश और षड्यंत्र करती है।” उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने संकेत दिए कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जिस पर सियासी बहस और तेज हो सकती है।
स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की याद में क्रिकेट लीग का आगाज
गोण्डा में आयोजित नेताजी मुलायम सिंह यादव रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट प्रीमियर लीग सीजन-6 का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल से टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास होता है। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसमें विजेता टीम को 3 लाख रुपये और उपविजेता को 1.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित की जा रही है, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल रहे।
