एसपी चीफ बोले – UP में गड़बड़ी करने वालों पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई? इलेक्शन कमीशन की निष्पक्षता पर उठाए सवाल,सिलिंडर संकट और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। गुरुवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में चुनाव चल रहे हैं, वहां चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में बड़े स्तर पर अधिकारियों को हटाया गया, लेकिन उत्तर प्रदेश में 2022 चुनाव और उपचुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दादरी की रैली से BJP घबराई, PDA की बनेगी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दादरी में मिले जनसमर्थन से भाजपा घबरा गई है और अब सरकार की भाषा बदल गई है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की सरकार बनेगी और जनता के “बुरे दिन” खत्म होंगे। इसके साथ ही आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर काम कर रहे हैं और यूपी में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई।अखिलेश यादव ने प्रदेश में भ्रष्टाचार, नकली नोट, किसानों की समस्याओं और गैस सिलेंडर की कमी को लेकर भी सरकार को घेरा।
“2027 करो या मरो-अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कार्यकर्ताओं को “करो या मरो” का लक्ष्य दिया। बोले – भाजपा सरकार ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है और भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया।अखिलेश ने कहा कि 2024 में सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और अब 2027 में सरकार बनाना लक्ष्य है। इस दौरान नेताओं और पदाधिकारियों ने सपा सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
किसानों की आय दोगुनी का वायदा अधूरा

उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा पूरा नहीं हुआ और महंगाई लगातार बढ़ रही है।फिलहाल, उनके इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने कहा “जनता समझ चुकी है कि भाजपा के जाते ही बुरे दिन खत्म होंगे। हम सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए संकल्पित हैं।
सिलेंडर सकंट के पीछे भाजपा के लोग
सपा प्रमुख ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। बोले – सिलिंडर संकट के पीछे भाजपा के लोग हैं।उन्होंने कहा किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं हुए। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।।उन्होंने आईएएस रिंकू सिंह राही के इस्तीफे का जिक्र करते हुए कहा कि यह सरकार में फैले भ्रष्टाचार का उदाहरण है।
नकली नोट और ‘गोरखधंधा’ पर बड़ा बयान
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने देवरिया और गोरखपुर का जिक्र करते हुए कहा “भाजपा सरकार में नकली नोट देश में आ रहे हैं”“असली नोट देश के बाहर जा रहे हैं”“इस पूरे मामले में कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?”उन्होंने इसे “गोरखधंधा” बताते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।
