महिलाओं के मुद्दे पर सपा का फोकस, ई योजना का वादा, 2027 में सपा की सरकार बताई तय
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। उन्होंने “नारी समृद्धि सम्मान योजना” शुरू करने की बात कही। इसके साथ ही पुरानी समाजवादी पेंशन योजना को दोबारा लागू करने का भरोसा भी दिया। इस दौरान सासंद डिंपल यादग ने भी महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि “जिस देश में बेटियां सुरक्षित नहीं, वह देश आगे नहीं बढ़ सकता।”
कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में “लॉ एंड ऑर्डर की हत्या हो चुकी है।” उन्होंने वाराणसी, गोरखपुर, बदायूं और मथुरा की घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “जब पुलिस से राजनीतिक काम लिया जाएगा, तो कानून-व्यवस्था कभी ठीक नहीं हो सकती।” “आज खुलेआम हत्याएं हो रही हैं और शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होती।”
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर जोर

एमपी डिंपल यादग ने उत्तराखंड की अंकिता भंडारी केस का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं ल समाज के लिए चिंता का विषय हैं।उन्होंने कहा कि महिलाओं की स्थिति से ही समाज की असली तस्वीर सामने आती है और आज हालात चिंताजनक हैं।
BJP पर भ्रष्टाचार और सिस्टम फेल का आरोप
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर है” “बिना पैसे कोई काम नहीं होता” “झांसी में गैस सिलेंडर का ट्रक गायब होना सिस्टम की नाकामी दिखाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार मीडिया और सिस्टम का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है।
2027 चुनाव पर बड़ा दावा
सपा प्रमुख ने दावा किया कि “2027 में बड़ी राजनीतिक तस्वीर बदलने वाली है”। “PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के साथ सपा भाजपा को हराएगी”।“मंत्रिमंडल विस्तार से भाजपा को कोई फायदा नहीं होगा”
ममता बनर्जी की फिर जीत तय
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि “वह अकेले भी चुनाव लड़ेंगी तो जीत जाएंगी”इस बीच बहुजन समाज पार्टी के पूर्व नेता डॉ. एमएच खान समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अब वे टीवी डिबेट्स में पार्टी का पक्ष रखेंगे।
