बरेली: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने चिटौली अंडरपास के नीचे जाने वाले रास्ते से साहिल नाम के युवक को धर दबोचा, जिसके पास से करीब 33 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
गश्त के दौरान मिली सफलता
पुलिस के मुताबिक 27 जनवरी को उपनिरीक्षक अनूप सिंह अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में नशे के धंधे का खुलासा
गिरफ्तार युवक साहिल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह स्मैक अनजान वाहन चालकों से सस्ते दामों में खरीदता था और फिर ट्रक व टेंपो चालकों को महंगे दामों पर बेचकर अपना और अपने परिवार का खर्च चलाता था। उसने कुछ अहम जानकारियां भी दी हैं, जिनकी जांच पुलिस कर रही है।
एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, भेजा जाएगा जेल
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है।
