बरेली : डीआईजी अजय साहनी के कुशल नेतृत्व और सख्त मॉनिटरिंग के चलते बरेली रेंज पुलिस ने शासन की जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) की दिसंबर-2025 की रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर रिकॉर्ड कायम किया। बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के 86 थानों ने संयुक्त रूप से यह उपलब्धि हासिल की, जिसमें शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिकर निस्तारण शामिल रहा। डीआईजी सहनी ने कहा कि यह सफलता केवल एक जिले या थाने की नहीं, बल्कि पूरे रेंज के संगठित, अनुशासित और जवाबदेह प्रशासन का परिणाम है। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने की घोषणा की।
लापरवाही पर दी चेतावनी
डीआईजी सहनी ने चेतावनी भी दी कि भविष्य में कमजोर प्रदर्शन वाले थानों की कड़ी समीक्षा कर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब बरेली पुलिसिंग केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं रही, बल्कि समाधान-संतुष्टि और जनता के विश्वास पर आधारित हो गई है। शिकायत दर्ज होगी, उसका समय पर और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होगा।
बरेली रेंज पुलिस यूपी में नंबर-वन
यूपी में बरेली रेंज की पुलिस नंबर रही है। 86 थानों ने संयुक्त रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डीआईजी अजय सहनी के नेतृत्व में मॉनिटरिंग और ज़ीरो-टॉलरेंस नीति प्रभावी रही। उत्कृष्ट कर्मियों को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। कमजोर प्रदर्शन वाले थानों की कड़ी समीक्षा कर जवाबदेही तय की जाएगी। बरेली रेंज पुलिस ने नए साल में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है, जहां जनता की शिकायतों का समाधान ही प्राथमिकता बन गई है और पूरे प्रदेश में इसका मॉडल प्रस्तुत किया जा रहा है।
