बरेली: थाना भमौरा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चौकी सरदार नगर पुलिस ने गांव ललितापुर में छापेमारी कर एक महिला को अवैध शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला के घर में कच्ची शराब बनाने की भट्टी लगी हुई थी। मौके से करीब 30 लीटर कच्ची शराब, लगभग 50 लीटर लहन और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए।
आरोपी महिला की पहचान
गिरफ्तार महिला की पहचान हरप्यारी उर्फ बच्चा के रूप में हुई है, जो ललितापुर गांव की निवासी बताई जा रही है। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष है। पुलिस का कहना है कि वह लंबे समय से घर में ही अवैध रूप से शराब तैयार कर रही थी।
मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी
बरामदगी के आधार पर थाना भमौरा में आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
