उत्तर प्रदेश कैडर में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने कुल 50 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया है, जिससे पुलिस महकमे में जल्द ही नई तैनातियों का रास्ता साफ हो गया है। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारियों को IG से ADG रैंक में प्रमोशन दिया गया है। इसमें लखनऊ रेंज के IG तरुण गाबा और अयोध्या रेंज के IG प्रवीण कुमार शामिल हैं। दोनों वरिष्ठ अधिकारी अब ADG बन गए हैं और जल्द ही उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके अलावा कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार को भी प्रमोशन देकर ADG बनाया गया है।
SP से DIG बने 13 अफसर
इस प्रमोशन सूची में छह जिलों के पुलिस कप्तानों समेत कुल 13 आईपीएस अधिकारियों को SP से DIG रैंक में पदोन्नत किया गया है। इससे जिला और रेंज स्तर पर प्रशासनिक ढांचे में बदलाव देखने को मिलेगा।
2012 बैच के SSP को DIG की जिम्मेदारी
2012 बैच के 13 आईपीएस अधिकारियों को भी प्रमोशन दिया गया है। इनमें सहारनपुर के SSP आशीष तिवारी, मेरठ के SSP विपिन टांडा, पीलीभीत के SP अभिषेक यादव, मिर्जापुर के SP सोमेन वर्मा, गोरखपुर के SSP राज करन नैय्यर और लखीमपुर के SSP संकल्प शर्मा शामिल हैं। इनके अलावा विजय ढुल, घुले सुशील चंद्रभान, सचींद्र पटेल, प्रताप गोपेंद्र यादव, यमुना प्रसाद, संतोष कुमार मिश्रा और हेमराज मीणा को भी DIG बनाया गया है।
2008 बैच के DIG बने IG
2008 बैच के छह आईपीएस अधिकारियों को DIG से IG रैंक में प्रमोशन मिला है। इनमें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे किरण एस, आनंद सुरेश राव कुलकर्णी, एन कोलांची, अमित वर्मा और राजीव मल्होत्रा शामिल हैं।
2013 बैच के अफसर बने SSP
इसके अलावा 2013 बैच के 28 आईपीएस अधिकारियों को SP से SSP (कलर बैंड) रैंक में प्रमोशन दिया गया है। इस बड़े पैमाने पर हुए प्रमोशन के बाद यूपी पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर नई तैनातियों और जिम्मेदारियों को लेकर जल्द ही आदेश जारी होने की संभावना है।
