वाराणसी: कोआपरेटिव बैंक इम्प्लाइज यूनियन उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन और प्रांतीय कमेटी चुनाव वाराणसी में संपन्न हुआ। चुनाव में अजय बर्मन को अध्यक्ष, सुधीर कुमार सिंह को महामंत्री और योगेन्द्र सिंह (पीलीभीत) को उपाध्यक्ष, वही ईश्वर सिंह चौहान को संगठन मंत्री, नागेंद्र कुमार सिंह को उपमंत्री और जितेंद्र प्रताप सिंह (अयोध्या), नायब सिंह (वाराणसी),धर्मेन्द्र तिवारी और अरविन्द कुमार सिंह को सहायक महामंत्री चुना गया है। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों और 44 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी चुनाव किया गया।
नई कार्यकारिणी ने की कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा
चुनाव के बाद हुई बैठक में कर्मचारियों की मुख्य समस्याओं पर चर्चा हुई। इसमें वेतन पुनरीक्षण, बैंक में भर्ती प्रक्रिया तेज करने, कम्प्यूटरीकरण और चीनी मिलों के वित्तीय अनियमितताओं की जांच जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया।
प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण नहीं किया गया, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस निर्णय का अधिकार अध्यक्ष और महामंत्री को सौंपा गया।
सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को समर्थन दिया

अधिवेशन में उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। निर्वाचन अधिकारी और संगठन संरक्षक राजेश्वर सिंह ने चुनाव संपन्न कराया, जबकि बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने की।
