बरेली: DIG अजय कुमार साहनी महिला सुरक्षा को लेकर सख्त हैं। उन्होंने बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के मिशन शक्ति केन्द्रों की समीक्षा की। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण, रजिस्टरों की एंट्री और पुलिसकर्मियों के व्यवहार तक सभी पहलुओं को बारीकी से जांचा। उन्होंने निर्देश दिया कि पुलिसकर्मी महिलाओं की शिकायतें सम्मान के साथ सुनें और उनका समाधान जल्द व प्रभावी तरीके से करें। सभी विवरण रजिस्टर में साफ दर्ज हों और समाधान के बाद शिकायतकर्ता से फोन पर फीडबैक जरूर लिया जाए।
बीएनएसएस कार्रवाई, गश्त टीम और जागरूकता पर फोकस

बीएनएसएस की कार्रवाई का पूरा रिकॉर्ड रजिस्टर में स्पष्ट लिखा जाए। थाना प्रभारी रोज़ भ्रमणशील टीमों की निगरानी करें। महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम बढ़ाए जाएं तथा हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार किया जाए।
महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस
DIG ने स्पष्ट कहा कि महिला अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मिशन शक्ति से जुड़ी सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए अन्य विभागों से तालमेल के साथ काम करने के निर्देश भी दिए गए।
