आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम लगभग चार बजे आगरा पहुंचे। खेरिया हवाई अड्डे पर भाजपा के सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष और अन्य पार्टी पदाधिकारी सीएम का स्वागत करने पहुंचे। मुख्यमंत्री आगरा पहुंचते ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से स्वागत किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा के आयुक्त सभागार में बैठक की। इस बैठक में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के भाजपा जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडलीय समीक्षा और एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) मामलों पर चर्चा करना था।
बैठक में सीएम योगी ने एसआईआर की धीमी गति की समीक्षा की और इसे तेज करने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाता निर्माण और पार्टी के जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने पार्टी की आगामी गतिविधियों और आगामी चुनावी तैयारियों पर भी निर्देश दिए। लगभग दो घंटे चली इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों को बताया कि कैसे प्रत्येक जिले में एसआईआर को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता तक पार्टी की योजनाओं और संदेशों को प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सके।
बैठक में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बताया कि सीएम योगी ने सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने और जनसंपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह बैठक आगामी चुनावों की तैयारियों और जनसंपर्क के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
