बरेली: जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) बैठक हुई। इसमें सभी ई०आर०ओ० और ए०ई०आर०ओ० मौजूद रहे। बैठक में मतदाता सूची की जांच, A.S.D. फार्म की रिपोर्ट और मतदेय स्थलों की समीक्षा के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि PDF डेटा सर्चेबल होना चाहिए और सभी A.S.D. फार्म पर बी०एल०ओ० की रिपोर्ट जरूरी है।
मतदाता सूची की गहन जांच

जिलाधिकारी ने सभी ई०आर०ओ० को निर्देश दिए कि अपने विधानसभा क्षेत्र की पुरानी मतदाता सूची (2003) की गहन जांच करें और जांच का प्रमाण पत्र जमा करें।सभी A.S.D. फार्म का सही रखरखाव सुनिश्चित करना होगा। बी०एल०ओ० और बी०एल०ए० की बैठकें 08, 12 और 13 दिसंबर को आयोजित होंगी और रिपोर्ट, फोटो व उपस्थिति मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी जाएगी।
कम मैपिंग और अधिक A.S.D. वाले स्थल
जिन मतदेय स्थलों पर मैपिंग कम और A.S.D. प्रतिशत ज्यादा है, उनकी विशेष जांच कराई जाएगी। खासकर 124-बरेली शहर और 125-बरेली कैंट में सत्यापन और रजिस्टर में अंकन जरूरी है।बी०एल०ओ० ऐप पर Demographics और Photo टैब उपलब्ध होंगे। नोटिस अवधि के दौरान कोई अधिकारी एक दिन में 50 से अधिक नोटिस नहीं सुनेगा। आवश्यक ए०ई०आर०ओ० की संख्या की गणना रिपोर्ट में दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने की प्रशंसा
जिलाधिकारी ने अब तक के काम की प्रशंसा की और कहा कि हौसला बनाए रखना जरूरी है। जरूरत पड़ने पर और ए०ई०आर०ओ० उपलब्ध कराए जाएंगे और प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
