लखनऊ: BLO की मौत और नोएडा में महिला टीचर का इस्तीफा ने पूरे प्रदेश में बहस छेड़ दी है। लखनऊ में जो BLO की मौत हुई, उसके परिवार का आरोप है कि लगातार दबाव और काम के बोझ ने उनकी जान ले ली। परिवार सदमे में है और मामले की जांच की मांग कर रहा है।
उधर, नोएडा में एक महिला टीचर ने SIR कार्य के विरोध में नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि उनसे काम तो लिया जा रहा है, लेकिन सुरक्षा, सुविधाओं और इंसानियत का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा।
राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मृतक BLO के परिवार से मुलाकात की और support का आश्वासन दिया। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूरे यूपी के 1.62 लाख BLO को खुला पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा – “आप अकेले नहीं हैं, लड़ाई हम सबकी है।”
