हरदोई \ लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुरसा थाना क्षेत्र के सुरसा तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक और मैजिक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर करीब 15 फीट तक शव बिखर गए।
हादसे में जान गंवाने वाले
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
संतराम (30 वर्ष) निवासी जिगनिया खुर्द थाना टड़यावा
पत्नी संगीता (28 वर्ष)
बहन मोहिनी (32 वर्ष) निवासी सुरसा, भीठा थाना क्षेत्र
गौरी (2 वर्ष), बेटी मोहिनी
वासु (9 महीने) पुत्र राजेश, निवासी कन्नौज
कहां से लौट रहे थे मृतक
जानकारी के अनुसार, पूरा परिवार एक बाबा मंदिर में आयोजित मुंडन संस्कार से लौट रहा था। इसी दौरान सुरसा तिराहे पर उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही मैजिक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही सभी पांचों की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है।
