बरेली। नगर निगम बरेली ने इस बार हाउस टैक्स वसूली में जबरदस्त छलांग लगाई है! शहरवासियों की भागीदारी और निगम की सख्ती के चलते बरेली ने प्रदेश में टॉप 10 में अपनी जगह पक्की कर ली है। 28.7 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली के साथ इस बार का कलेक्शन पिछले साल से 35% ज्यादा रहा।
इस उपलब्धि के पीछे नगर निगम की नई रणनीति रही—GIS सर्वे। इस सर्वे के जरिए निगम ने 82,897 नए भवनों को टैक्स के दायरे में लाया। इसका नतीजा यह हुआ कि इस बार 14,374 नए भवन मालिकों ने टैक्स जमा किया। जिससे राजस्व में भारी बढ़ोतरी हुई।
पिछले साल नगर निगम ने 81 करोड़ रुपये की वसूली की थी। जबकि इस बार आंकड़ा 109.7 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि टैक्स से 71.09 करोड़ रुपये और करेत्तर से 38.60 करोड़ रुपये की आय हुई।
