अहमदाबाद/ लखनऊ : Ahmedabad Plane Crash : गुरुवार को हुए भीषण अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जहां 241 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक नाम ऐसा भी है जिसे आज ज़िंदा चमत्कार कहा जा रहा है। वह नाम है भूमि चौहान।
ट्रैफिक में फंसीं, बोर्डिंग से चूकीं… और बच गई जान
भूमि चौहान भी उस एयर इंडिया फ्लाइट से लंदन जाने वाली थीं, जो टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई। लेकिन महज 10 मिनट की देरी ने उन्हें उस भयावह हादसे का शिकार होने से बचा लिया। “मुझे आज भी विश्वास नहीं हो रहा कि मैं ज़िंदा हूं। जब हादसे की खबर सुनी तो भगवान को नमन किया…,” भूमि ने मीडिया से कहा।
बोर्डिंग से पहले ही किस्मत ने बदली उड़ान
भूमि ने बताया कि वह समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच सकीं। क्योंकि, ट्रैफिक जाम में फंस गई थीं। चेक-इन काउंटर बंद हो चुका था और उन्हें एयरलाइन स्टाफ ने अगली फ्लाइट के लिए कहा। “तब लगा था बहुत बड़ी मुश्किल आ गई है, लेकिन आज समझ में आया… वह देरी मेरे लिए जीवनदान बन गई।”
ज़िंदगी से भरी फ्लाइट… मौत की आग में बदल गई
Air India की यह अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट कुछ ही मिनटों में हादसे का शिकार हो गई। विमान में सवार 242 में से 241 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
भूमि की कहानी बन गई उम्मीद की किरण
हादसे में बचा एकमात्र जीवित यात्री अस्पताल में भर्ती है, और भूमि चौहान अब उन चंद लोगों में शामिल हैं जिन्हें नियति ने नया जीवन दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें “लकी गर्ल” और “गॉड्स फेवरेट” कहकर संबोधित कर रहे हैं।
![]()
