लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भगवान महावीर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा अर्पित की। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का ‘जियो और जीने दो’ का सिद्धांत आज की दुनिया के लिए सबसे प्रासंगिक सन्देश है। यह केवल अहिंसा का संदेश नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता, पारिस्थितिकी और सह-अस्तित्व की भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम की आयोजक और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन त्याग, तपस्या और करुणा का प्रतीक है, जो आज भी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में यह थे मौजूद
इस अवसर पर किरणमय नंदा, राजेन्द्र चौधरी, सांसद जियाउर्रहमान, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, शशांक यादव, तथा प्रवक्ता राजकुमार भाटी सहित समाजवादी पार्टी के अनेक प्रमुख नेता और जैन समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।
