बरेली। पवित्र रमजान माह के अवसर पर समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा रविवार को 22वें रोजे पर इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सपा कार्यालय, बरेली में हुआ। इसमें विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों ने एक साथ शिरकत कर गंगा-जमुनी तहज़ीब का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया।इफ्तार के बाद मौलाना इंजीनियर शोहेब रज़ा खान (प्रबंधक खानकाह ए रज़विया तहसीनिया) ने रोजेदारों को मगरिब की नमाज अदा करवाई। इस मौके पर सभी को देश में भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया। समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित यह इफ्तार कार्यक्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि यह सामाजिक सद्भाव, आपसी प्रेम और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक भी था। राजनीतिक और सामाजिक दिग्गजों की मौजूदगी ने इसे और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया। इस मौके पर सभी ने यह प्रण लिया कि वे आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
दिग्गजों की उपस्थिति और भाईचारे का पैगाम

रोजा इफ्तार कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, भोजीपुरा विधानसभा से विधायक शहज़िल इस्लाम, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व विधायक पंडित आर.के. शर्मा, पूर्व मेयर डॉक्टर आई.एस. तोमर, प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर महासचिव दीपक शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी ने सभी को ईद की अग्रिम बधाइयाँ देते हुए कहा कि “आज के दौर में जब समाज में नफरत फैलाने की कोशिशें हो रही हैं। ऐसे कार्यक्रम भाईचारा बढ़ाने और लोगों को एकजुट करने का बेहतरीन जरिया हैं।”
राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक शख्सियतों की भागीदारी
कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी और समाज के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। इसमें पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद, अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पाल, डॉक्टर अनीस बेग, अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य सैफ वली खान, अरविंद यादव, सूरज यादव, हरिशंकर यादव, शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश अग्रवाल, दिनेश यादव, प्रदेश सचिव कलीम उद्दीन, डॉ. जीराज यादव, सुरेंद्र मिश्रा, इसके अलावा महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, महानगर अध्यक्ष गज़ल अंसारी, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत, मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार सहित कई गणमान्य नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मौजूद अन्य प्रमुख लोग
युवजन सभा जिलाध्यक्ष डॉ. मोहित भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष दीपक यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष भुवनेश यादव व महानगर अध्यक्ष मेराज अंसारी, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष श्यामवीर यादव, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष अशफ़ाक चौधरी, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सुनील सागर, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रणवीर जाटव, मौलाना शकील अंसारी, पूर्व पार्षद मुशर्रफ अंसारी, पूर्व पार्षद राजा अंसारी, कुलदीप बाल्मीकि, अनुज आनंद वाल्मीकि, पार्षद मो. आरिफ कुरैशी, पार्षद अब्दुल सलीम अंसारी, सलीम पटवारी समेत कई स्थानीय पार्षद और सामाजिक कार्यकर्ता भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
समाज में भाईचारे की मिसाल
कार्यक्रम के दौरान समाज के सभी तबकों के लोगों ने एकजुट होकर रोज़ा खोला और आपसी प्रेम, सौहार्द तथा भाईचारे का संदेश दिया। हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया, जिससे यह संदेश गया कि भारत की विविधता में एकता इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
