मीरगंज, बरेली। कस्बे में स्थित बंधन पैलेस में समाजवादी पार्टी का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के साथ गिले-शिकवे दूर कर होली की खुशियां मनाई। इस कार्यक्रम में सपा के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सपा के जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप और विशेष अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी मनोहर सिंह पटेल ने कार्यक्रम में भाग लिया। सपा के मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
समारोह में संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बड़ी ताकत से चुनाव लड़ेगी और अपनी सरकार बनाएगी। विधानसभा प्रभारी मनोहर सिंह पटेल ने भी इस बात को दोहराया कि 2027 के चुनाव में पार्टी प्रचंड जीत हासिल करेगी, साथ ही आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों में भी सपा शानदार प्रदर्शन करेगी।
समारोह में सुरेंद्र सोनकर, अशोक यादव, रणवीर सिंह जाटव, बृजेश श्रीवास्तव, सविता, स्मिता यादव, उषा यादव, अंकित वाल्मीकि, शिवम सक्सेना, राम सिंह पाल, सैयद फरहान अली, अविनाश मिश्रा, बृजेश आजाद, जितेंद्र, प्रशांत यादव, संजीव कश्यप, जावेद समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
