10वीं में 90 फीसद छात्र पास, इटावा की अंशी और बाराबंकी के अभिषेक सेकेंड टॉप
बरेली/प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने शुक्रवार (आज) दोपहर कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इसका लाखों स्टूडेंट (छात्र- छात्राओं) को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार था। मगर, रिजल्ट का परिणाम बेहतर आने पर तमाम स्टूडेंट खुशी से उछल पड़े। टॉपर्स की सूची में शामिल छात्रों के नाम सामने आ चुके हैं। इस साल भी छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। खासकर प्रयागराज (इलाहाबाद) और जालौन जिलों के स्टूडेंट ने 12 वीं और 10 वीं में टॉप स्थान हासिल कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसमें 12वीं की परीक्षा में 2705017 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इसमें 14,58,983 छात्र और 1246024 छात्राएं शामिल हुई थी। रेगुलर स्टूडेंट का 81.15 और प्राइवेट का 81.28 फीसद रिजल्ट रहा है।
12वीं में महक जायसवाल ने मारी बाज़ी
इस साल इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की परीक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल ने पहला स्थान हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने 97.20 फीसद अंक प्राप्त किए हैं। महक ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। इसके बाद प्रयागराज का नाम एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में चमका है। संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त करने वालों में कुल चार छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसमें अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर का आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशांबी की अनुष्का सिंह रहीं। इन सभी के 96.80 फीसद अंक हैं। इटावा की मोहिनी ने 96.40 फीसद अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
10वीं में यश प्रताप सिंह ने रचा इतिहास
हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) की परीक्षा में जालौन के यश प्रताप सिंह ने प्रदेश भर में टॉप कर नया इतिहास रच दिया है। यश की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और स्कूल में जश्न का माहौल है। यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसद अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो छात्र-छात्राएं रहे हैं। इसमें इटावा की अंशी और बाराबंकी के अभिषेक कुमार हैं। दोनों के 97.67 फीसद अंक हैं। तीसरे स्थान पर मुरादाबाद की रितु गर्ग, सीतापुर के अर्पित वर्मा और जालौन की सिमरन गुप्ता हैं। इन सभी के 97.50 फीसद अंक हैं।
आगरा के स्टूडेंट नंबर बन
यूपी बोर्ड के 10वीं रिजल्ट में आगरा नंबर वन पर रहा है। यहां के 94.99 फीसद पास हुए हैं, तो वही बस्ती के 94.67 स्टूडेंट पास हुए। यह जिला दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर मथुरा रहा है। यहां के 94.60 फीसद स्टूडेंट पास हुए। मगर, सबसे फिसड्डी जिले में सोनभद्र है। यहां के 74.72 फीसद स्टूडेंट पास हुए।
आप भी ऐसे देखें रिजल्ट
UPMSP रिजल्ट को ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं
upresults.nic.in](http://upresults.nic.in)[results.upmsp.edu.in](http://results.upmsp.edu.in) [upmsp.edu.in](http://upmsp.edu.in)
ऐसे देखें रिजल्ट
छात्रों को अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा, जो उनके एडमिट कार्ड पर मौजूद होता है।
