बरेली : यूपी के बरेली में आयोजित प्रदेश स्तरीय आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिता में बरेली के यश राजपूत ने शानदार प्रदर्शन कर सीनियर कैटेगरी में ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इंडो बॉडीबिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन (IBFA) उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन ‘नाइस जिम, मिनी बायपास बरेली’ में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता का विवरण
इस प्रतियोगिता के दौरान जूनियर और सीनियर वर्ग में कुल 7 भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए।प्रदेश भर से आए लगभग 150 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। इस आयोजन में जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। IBFA प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान ने बताया कि विभिन्न भार वर्गों के विजेता इस प्रकार रहे।
0-55 किलोग्राम वर्ग
प्रथम – सौरभ, द्वितीय – सोनू, तृतीय – नूर
55-60 किलोग्राम वर्ग:
प्रथम – शाह आलम, द्वितीय – जय शिव, तृतीय – सचिन
60-65 किलोग्राम वर्ग:
प्रथम – फैज, द्वितीय – बाला, तृतीय – अब्दुल खान
65-70 किलोग्राम वर्ग:
प्रथम – कलीम, द्वितीय – पंकज, तृतीय – अंकित
70-75 किलोग्राम वर्ग:
प्रथम – यश राजपूत, द्वितीय – वाजिद, तृतीय – शुभम
75-80 किलोग्राम वर्ग:
प्रथम – प्रशांत पंडित, द्वितीय – शौर्य, तृतीय – हर्ष मिश्रा
80+ किलोग्राम वर्ग:
प्रथम – अंश दुबे, द्वितीय – आशु, तृतीय – लॉरेंब
जूनियर और सीनियर कैटेगरी में चैंपियन

जूनियर कैटेगरी में सौरभ जोशी (नानक मतता) ने अपने वर्ग में चैंपियन बनकर सभी का ध्यान आकर्षित किया, तो वहीं, सीनियर कैटेगरी में यश राजपूत (बरेली) ने 70-75 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार जीत दर्ज कर ओवरऑल चैंपियन ऑफ चैंपियंस (COC) का खिताब अपने नाम किया।
बरेली केसरी ने दिए खिताब
मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं ‘बरेली केसरी’ निसार पहलवान ने विजेताओं को मेडल, सर्टिफिकेट, ट्रॉफी, गिफ्ट एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन और निर्णय प्रक्रिया बेहद निष्पक्ष और सुव्यवस्थित रही। इसमें निर्णायक मंडल के सदस्यों – शिवम वर्षीय, नितिन सिंह, एलिस प्रताप सिंह, अशोक चौधरी, मनमोहन सिंह तनेजा, आरिफ हुसैन, अब्दुल अलीम, मोइन उद्दीन, अशोक सिंह, आलम सिद्दीकी, मो. आरिफ पिंटू, मो. कमर, फौजी चरण सिंह यादव, हाजी अब्दुल परवेज़, आशु बाला जी, ताहिर सकलेनी, शम्सुलुद्दीन आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
