बरेली : यूपी के बरेली में गुरुवार को कांग्रेसियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा की। शहर के रामपुर गार्डन, धनवंतरी तोमर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसी जुटे। कार्यक्रम की शुरुआत 2 मिनट के मौन से हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।
नेताओं ने की आतंकवाद की कड़ी निंदा

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने इस मौके पर कहा,”आतंकवादियों ने भारतीय नागरिकों की नृशंस हत्या की है। इसकी हम घोर निंदा करते हैं। आतंकियों की जड़ें खत्म करनी होंगी, तभी आतंकवाद का अंत होगा। सरकार को सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए।”
देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने शोक व्यक्त करते हुए कहा,”हम शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और हम इस कायराना हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे।”पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ. के.बी. त्रिपाठी (गुरु जी) ने कहा,”यह हमला हर भारतीय के दिल को दुखी करता है। अब वक्त आ गया है कि इन आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वालों को सख्त सजा मिले,यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा ने कहा,”अब बहुत हो चुका है। आतंकवाद का संपूर्ण सफाया आवश्यक है।
कल कैंडल मार्च निकालकर देंगे श्रद्धांजलि
जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से 25 अप्रैल 2025, शाम 7 बजे एक श्रद्धांजलि कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा। यह मार्च महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क, चौकी चौराहा से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शांति और एकजुटता का संदेश देगा।
यह कांग्रेसी थे मौजूद
शोक सभा में कई प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। इसमें कासिम कशमीरी, जिया उर रहमान, नजमी खान जोया, रमेश श्रीवास्तव, सुरेश वाल्मीकि, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, मोबिन कुरैशी, आनंद गौतम, डॉ. सरताज हुसैन, सुरेश दिखाकर, कमरूद्दीन सैफी आदि मौजूद थे।
