बरेली : यूपी के बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को पीलीभीत बाईपास स्थित 16 बारात घरों और बैंक्वट हॉल का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य शादी हॉल में पार्किंग की उपयुक्त सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है या नहीं ?। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट रूप से पाया गया कि इन संस्थानों में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था का घोर अभाव है। जिससे आम जनता को यातायात और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान फहाम लॉन, फ्लोरा गार्डन, स्काई लार्क, आरिश लॉन, मन्नत लॉन, किंग्स हेरिटेज होटल एण्ड बैंक्वट हॉल, एलीजियम कृष्णा बैंक्वट हॉल, द-ग्रान्ड विक्रान्त होटल एण्ड लॉन, दिवयानी लॉन, दिशा लॉन, स्पर्श होटल एण्ड रिजार्ट, गोल्डन फार्म एण्ड बैंक्वट हॉल, रमा पैलेस, मैफेयर बैंक्वट लॉन, लावणया बैंक्वट लॉन और प्रकाश कॉन्टिनेंटल होटल
टीम ने दी हिदायत
इस दौरान टीम ने निरीक्षण के बाद भवन स्वामियों को एक सप्ताह के भीतर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि समयसीमा के भीतर निर्धारित मानकों के अनुसार पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं की जाती है, तो उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।”इस कार्रवाई की पूरी जिम्मेदारी संबंधित भवन स्वामियों की होगी।
![]()
