बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के इज्जतनगर रेल मंडल की इज्जतनगर-दोहना रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित समपार संख्या (क्रासिंग) 234/सी (नगरिया परीक्षित) पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसके चलते 30 अप्रैल यानी काल रात 10 बजे से 1 मई की सुबह 6 बजे तक इस समपार (क्रासिंग) से सड़क यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यह जानकारी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने दी।
यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग
रेलवे प्रशासन ने सड़क यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है। राहगीर बिलबा अंडरपास, करमपुर गाँव स्थित समपार संख्या 235 का भी वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यात्री अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।रमपुर गाँव स्थित समपार संख्या 235।
रेलवे प्रशासन की अपील
रेल प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों को असुविधा के लिए खेद है, परंतु यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा और संरचनात्मक मजबूती के लिए अनिवार्य है। साथ ही, सड़क उपयोगकर्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा की योजना वैकल्पिक मार्गों के अनुसार बनाएं और रेलवे के निर्देशों का पालन करें।
