अब हॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी
बरेली : यूपी के बरेली शहर को ग्लैमर और इंटरनेशनल स्टारडम की दुनिया में चमकाने वाली दिशा पाटनी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के बाद बरेली की यह दूसरी बेटी है। जिसने बॉलीवुड से लेकर अब हॉलीवुड तक अपनी मजबूत पहचान बना ली है। दिशा का जन्म 13 जून 1992 को बरेली में हुआ था। कुमाऊंनी राजपूत परिवार से ताल्लुक रखने वाली दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी रह चुके हैं, जबकि उनकी मां स्वास्थ्य विभाग में अधिकारी हैं। उनकी बहन खुशबू पाटनी भारतीय सेना में मेजर रह चुकी हैं।
500 रूपये लेकर आई थीं मुंबई, आज करोड़ों की स्टार
दिशा पाटनी ने एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ से बायोटेक की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन एक्टिंग का सपना उन्हें मुंबई खींच लाया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो सिर्फ 500 लेकर मुंबई आई थीं और शुरुआत में उन्होंने खुद ही संघर्ष किया, न कोई गॉडफादर, न कोई फिल्मी बैकग्राउंड।
पहली फिल्म से निकाली गईं, लेकिन ‘धोनी’ से बदली किस्मत
दिशा को शुरुआत में कई बार रिजेक्शन झेलने पड़े। उनकी पहली फिल्म से उन्हें निकाल दिया गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। फिर आया टर्निंग पॉइंट, ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, जिसमें प्रियंका झा का किरदार निभाकर उन्होंने दिल जीत लिया।
‘काल्कि 2898 ए.डी.’ से बनीं इंटरनेशनल फेस
दिशा हाल ही में तेलुगु मेगा-प्रोजेक्ट ‘काल्कि 2898 ए.डी.’ में प्रभास के साथ नजर आईं। 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने वाली यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी है।
अब हॉलीवुड में रखने जा रही हैं कदम
दिशा पाटनी जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘Hooligards’ में एक भारतीय एजेंट की भूमिका निभाते नजर आएंगी। इसके अलावा वो ‘वेलकम टू जंगल’ और कई बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी काम कर रही हैं।
बरेली को मिली दिशा, जो बन गई देश की पहचान
आज दिशा सिर्फ एक फिल्मी स्टार नहीं, बल्कि एक प्रेरणा हैं,बरेली की वो बेटी जिसने छोटे शहर से निकलकर दुनिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्री तक अपना नाम बनाया। बरेली को उन पर गर्व है।
![]()
