दिल दहला देने वाला हादसा, टेकऑफ के कुछ मिनट बाद क्रैश हुआ था विमान
अहमदाबाद/लखनऊ : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुआ एयर इंडिया का विमान हादसा पूरे देश को स्तब्ध कर गया है। लंदन जा रही फ्लाइट AI171 टेकऑफ के महज कुछ ही मिनटों बाद मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान ने दोपहर 13:38 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते विमान जमीन से टकरा गया और भीषण आग लग गई। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (68 वर्ष) की भी दुखद मृत्यु हो गई है। वह फ्लाइट में बिजनेस क्लास की सीट 2D पर सवार थे। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की बहन से डीएनए सैंपल लेकर उनकी पहचान की पुष्टि की गई। इसके अलावा, फ्लाइट क्रू के 10 सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का जाना पूरे राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
केवल एक यात्री जीवित बचा
घटना में चमत्कारिक रूप से केवल एक यात्री की जान बची है, जो सीट नंबर 11A पर था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है। इस हादसे में विमान में सवार 241 समेत 260 से अधिक लोगों की मौत की बात सामने आई है। इस फ्लाइट में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे।
डीएनए से हुई पहचान की पुष्टि
हादसे में अधिकांश शव बुरी तरह जल चुके हैं। जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की बहन से डीएनए सैंपल लेकर उनकी पहचान की पुष्टि की गई। इसके अलावा अन्य यात्रियों। और फ्लाइट क्रू के 10 सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है। एयर इंडिया ने हादसे पर गहरा शोक जताया और कहा कि “हम इस असामान्य त्रासदी से अत्यंत दुखी हैं। मृतकों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। सभी प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है। यात्रियों और परिजनों के लिए हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया गया है।”
राष्ट्रव्यापी शोक शासकीय कार्यक्रम स्थगित
पूर्व सीएम रूपाणी के निधन पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत सभी नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अगले तीन दिन तक के सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।
![]()
