अहमदाबाद/लखनऊ : गुजरात के अहमदाबाद में भीषण विमान हादसे ने देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। हादसे में कई परिवारों ने अपनों को हमेशा के लिए खो दिया। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला बख्शी परिवार का है। बख्शी परिवार की दो बेटियां अपनी नानी का जन्मदिन मनाने लंदन से अहमदाबाद आई थीं। कुछ दिन अपने प्रियजनों के साथ बिताकर वे गुरुवार को वापस लंदन लौट रही थीं। लेकिन किसे पता था कि ये फ्लाइट उनका आखिरी सफर साबित होगी। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए रवाना हुई थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गई। इस हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 की मृत्यु हो गई। दोनों बहनों की पहचान शवों के डीएनए परीक्षण के बाद हो सकी। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
परिवार की चुप्पी में छिपा मातम
बख्शी परिवार के एक रिश्तेदार ने मीडिया से कहा “वो सिर्फ छुट्टी पर आई थीं। हम सबने साथ में हँसी-खुशी के पल बिताए। अब यकीन नहीं हो रहा कि वो नहीं रहीं…”। एयर इंडिया ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए एक हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है।
![]()
