पति बना प्रेम कहानी में बाधा, तो कर डाला खौफनाक वारदात
टूंडला/ फिरोजाबाद/लखनऊ : यूपी के फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र के चुल्हावली गांव में एक प्रेम -प्रसंग ने खून-खराबे का रूप ले लिया। एक शादीशुदा महिला के प्रेमी ने महिला के पति की निर्मम हत्या का प्रयास किया। घटना मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे की है, जब पीड़ित विजय को तीन हमलावरों ने धारदार हथियारों से घेर लिया और हमला कर दिया। लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ से आरोपी बच नहीं पाए।
मृतक चूड़ी कारोबारी
मृतक विजय की उम्र 34 वर्ष है। वह चूड़ी का कारोबारी है। मृतक चुल्हावली गांव का निवासी था। उसका पत्नी पूनम से 15 साल पहले विवाह हुआ था, तीन बच्चे हैं। आरोपी प्रेमी सूरज, उसी गांव का रहने वाला है। यह घटना नगला सिंघी थाना क्षेत्र का बनकट गांव में हुई। विजय चूड़ी का माल बेचने जा रहा था। दीवाली के समय, पूनम अपने मायके गई थी और वहीं से अपने प्रेमी सूरज के साथ तीनों बच्चों को छोड़कर भाग गई थी। हाल ही में पूनम अपने पति और बच्चों के पास लौट आई थी। जिससे नाराज होकर सूरज ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।
हमले की पूरी कहानी,खेतों में घात लगाकर किया वार
सूरज ने अपने साथी ओगेंद्र उर्फ ओके और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर विजय पर धारदार हथियारों से हमला किया। हमला तब किया गया जब विजय सुबह अपने काम से बाइक पर फिरोजाबाद जा रहा था। हमला इतना भीषण था कि विजय मरणासन्न हो गया।
ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान
खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने घटना देखी तो शोर मचाते हुए दौड़े। उन्होंने दो हमलावरों सूरज और ओगेंद्र उर्फ ओके को मौके पर ही पकड़ लिया। घायल विजय को पहले जिला अस्पताल और फिर गंभीर स्थिति में आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
पुलिस की कार्रवाई और बयान
पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने मीडिया को बताया कि “प्रेम संबंधों को लेकर युवक की हत्या का प्रयास किया गया है, जांच जारी है, और फरार आरोपी की तलाश हो रही है।”थानाध्यक्ष रमित कुमार ने कहा कि घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया है।
