लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को पूर्व विधान परिषद सदस्य कांति सिंह की जीवनी ‘छूना है आसमान’ पुस्तक का लोकार्पण किया। यह आयोजन प्रतापगढ़ के सांसद एसपी सिंह पटेल की ओर से लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर किया गया।
जीवन संघर्ष की कहानी है ‘छूना है आसमान’

पूर्व एमएलसी कांति सिंह के जीवन संघर्ष, सामाजिक कार्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को समर्पित यह पुस्तक ‘छूना है आसमान’ लेखिका श्रीमती रेनू सैनी द्वारा लिखी गई है। कार्यक्रम में बतौर स्मृति अखिलेश यादव ने कांति सिंह को महिला शिक्षाविद और समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा भेंट की।
शिक्षा समाज की सबसे बड़ी शक्ति” :अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि “शिक्षा समाज को जोड़ती है। यह उपेक्षितों के लिए प्रकाश का काम करती है। शिक्षित व्यक्ति समाज के लिए जिम्मेदार नागरिक बनता है। शिक्षा न केवल पोषण करती है बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है।”उन्होंने कहा कि शिक्षा के खिलाफ काम करने वाले रूढ़िवादी और अहंकारी होते हैं, “जो शिक्षा का सम्मान नहीं करते, वे समाज को पीछे ले जाना चाहते हैं। जीवन में आगे बढ़ने और ‘आसमान छूने’ के लिए लगातार संघर्ष जरूरी है।”
एसपी सिंह पटेल ने की एसपी चीफ अखिलेश यादव की प्रशंसा
प्रतापगढ़ से सांसद एसपी सिंह पटेल ने अपने संबोधन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को देश का एकमात्र “प्रगतिशील और दूरदर्शी नेता” बताया। उन्होंने कहा कि“अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को विकास की नई दिशा दी। लैपटॉप वितरण, कन्या विद्याधन, आईटी सिटी, इकाना स्टेडियम और 1090 वीमेन पावर लाइन जैसी योजनाएं उनके विजन का प्रमाण हैं। ऐसा दृष्टिकोण पूरे देश में कहीं और नहीं देखने को मिलता।”
कांति सिंह का आभार, पीडीए पर भरोसा
पूर्व एमएलसी कांति सिंह ने भावुक होकर अपने संघर्षों को याद किया और कहा कि “अखिलेश यादव ने पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) की एकजुटता के ज़रिए सामाजिक न्याय की जो बात की है, वह हमारे समाज के लिए आशा की किरण है। मैं उनके समर्थन और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करती हूं।”
कार्यक्रम में लेखिका, समीक्षक और बुद्धिजीवी भी मौजूद
इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थित लोगों में शामिल रहे। इसमें सांसद आरके चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह,पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला, प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा, पुस्तक की लेखिका रेनू सैनी, समीक्षाकार राखी सैनी,अरुण ग्रेस, सीईओ, साइन ओ क्योर, अनूप पटेल, सुशील कुमार, शिखर पाल सिंह, राकेश चौधरी एडवोकेट (हाईकोर्ट), डॉ. पंकज यादव, शान भटनागर (प्रोफेशनल आर्टिस्ट), दिनेश चौधरी एडवोकेट, लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आए सभी जनपदों के समाजवादी पदाधिकारी
![]()

