18 मई से दौड़ेगी ट्रेन सेवा
बरेली : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने इस गर्मी लालकुआं-राजकोट-लालकुआं के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन कुल 07 फेरे लगाएगी और दोनों दिशाओं से हर सप्ताह एक-एक दिन चलेगी।
लालकुआं से राजकोट हर रविवार को
ट्रेन 05045 लालकुआं-राजकोट विशेष गाड़ी 18 मई से 29 जून, 2025 तक हर रविवार को लालकुआं से 13:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के महत्वपूर्ण स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 18:10 बजे राजकोट पहुंचेगी। इसका ठहराव लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, जालोर, भीलड़ी, महेसाणा, सुरेन्द्रनगर, वांकानेर और राजकोट स्टेशन पर होगा।
राजकोट से लालकुआं हर सोमवार को
यह ट्रेन वापसी में 05046 राजकोट-लालकुआं विशेष गाड़ी 19 मई से 30 जून, 2025 तक हर सोमवार को 22:30 बजे राजकोट से रवाना होगी। यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 04:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इसका ठहराव राजकोट, सुरेन्द्रनगर, महेसाणा, भीलड़ी, जालोर, समदड़ी, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, मथुरा, कासगंज, बदायूं, बरेली जं., इज्जतनगर, भोजीपुरा, बहेड़ी, किच्छा और लालकुआं स्टेशन पर होगा। इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
