जमात रज़ा-ए-मुस्तफा ने मुसलमानों से की सौहार्द और सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील
बरेली : दरगाह आला हज़रत से जुड़े 107 साल पुराने संगठन जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान (फरमान मियां) ने ईद-उल-अजहा को लेकर विशेष अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि 7 जून (शनिवार) को देशभर में ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा और इस्लामी परंपरा अनुसार तीन दिनों तक कुर्बानी की जा सकती है।
कुर्बानी बंद स्थानों में कर पशु अपशिष्ट खुले में न फेंके
फरमान मियां ने सभी मुसलमानों से आग्रह किया कि वे कुर्बानी बंद स्थानों में करें और पशु अपशिष्ट को खुले में न फेंके, बल्कि गड्ढे में दफन करें। इसके साथ ही खून नालियों में बहने से रोकें और सोशल मीडिया पर जानवरों की तस्वीरें पोस्ट करने से बचें। उन्होंने कहा कि यह त्योहार पैगंबर इब्राहीम व इस्माइल अ.स. की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है, अतः हर मुसलमान को शरीयत के अनुसार जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
हमवतन भाइयों की धार्मिक भावनाओं का रखें ख्याल
उन्होंने सभी से अपने हमवतन भाइयों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने, सफाई बनाए रखने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने की भी अपील की।
![]()
