भीषण विमान दुर्घटना पर सपा ने जताया गहरा शोक
लखनऊ : गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के भीषण हादसे में सैकड़ों लोगों की मौत से पूरे देश में शोक की लहर है। इस दुखद घटना पर समाजवादी पार्टी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें “अहमदाबाद की बेहद दर्दनाक दुर्घटना में जीवन गंवाने वाले हर एक को श्रद्धांजलि दी! इसके साथ ही दुख की इस घड़ी में हम सब, हर एक शोकाकुल परिवार-परिजनों के साथ हैं।”
सभी समारोह रहेंगे स्थगित
समाजवादी पार्टी ने निर्णय लिया है कि आगामी तीन दिनों तक पार्टी के सभी कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह स्थगित रहेंगे। यह निर्णय इस दुःखद घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए लिया गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हादसे पर गहरा दुःख जताया, तो वहीं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को संवेदना में सहभागी बनने के निर्देश दिए हैं। 3 दिन तक कोई प्रचार, रैली या सार्वजनिक सभा नहीं होगी।
![]()
