पूर्व विधायक विजय पाल सिंह बोले, विधानसभा चुनाव नजदीक,जन-जन तक पहुंचाएं पार्टी की नीतियां
बरेली : यूपी के बरेली की 122 फरीदपुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी की मासिक संगठनात्मक बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें पूर्व विधायक विजय पाल सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्गों को सशक्त रूप से जोड़ने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विजय पाल सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि पीडीए वर्गों को संगठित कर समाजवादी पार्टी की विचारधारा को उनके बीच फैलाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और अपडेट कराने के लिए अभियान चलाएं, बूथ और सेक्टर स्तर पर पीडीए की विशेष बैठकें आयोजित करें, आरक्षण, बेरोजगारी, महंगाई, जातीय जनगणना जैसे मुद्दों को लेकर जनजागरण बढ़ाएं।
“युवाओं का भविष्य अंधकार में”

पूर्व विधायक विजय पाल सिंह ने कहा कि “भाजपा सरकार ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में डाल दिया है। अब जरूरत है कि समाजवादी नीतियों को लोगों तक पहुंचाया जाए और जनता को सही विकल्प दिया जाए।” बैठक में समाजवादी पार्टी के दर्जनों वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट बलराम सिंह यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद के सभासद ताजउद्दीन,जिला सचिव खालिद राना गुड्डू भाई, कप्तान सिंह यादव, संतोष यादव, प्रदेश सचिव छात्रसभा धीरेंद्र सिंह यादव, संस्कृत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजय यादव, विधानसभा महासचिव उमेश गंगवार, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष रविन्द्र यादव, पिछड़ावर्ग अध्यक्ष नक्शे अली, प्रधान प्रमोद यादव, युवा नेता हरवीर यादव, एड. अजय यादव अज्जू, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और बूथ प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष नुसरत शेख ने कुशलता से किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “समाजवादी पार्टी ज़िंदाबाद”, “अखिलेश यादव ज़िंदाबाद”, “पीडीए सरकार ज़िंदाबाद” जैसे नारों से उत्साह का माहौल बनाया।
