लखनऊ/ सोनभद्र : यूपी के सोनभद्र जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता ने सुहागरात पर अपने प्रेमी को ही घर बुला लिया और उसके साथ फरार हो गई। यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह घटना बभनी थाना क्षेत्र की है, जहां 27 मई को एक युवक की शादी धूमधाम से हुई थी। विवाह के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची, तो परिवार खुशी से झूम रहा था। लेकिन सुहागरात के दिन सब कुछ बदल गया।
बेडरूम में दूल्हा पहुंचा, तो दुल्हन गायब!
शादी के बाद जब दूल्हा अपनी पत्नी के साथ सुहागरात मनाने की तैयारी में था और कमरे में गया, तो वहां दुल्हन मौजूद नहीं थी। परिजनों के साथ मिलकर खोजबीन शुरू हुई, तो पता चला कि दुल्हन अपने पुराने प्रेमी के साथ फरार हो गई है।
प्रेमी ने लौटाया दुल्हन, लेकिन पंचायत ने थमाया 3 लाख का बिल
जब मामला तूल पकड़ा और हंगामा मचा, तो प्रेमी खुद दुल्हन को लेकर उसके मायके पहुंचा। लेकिन दुल्हन प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। इस मामले में तीन गांवों की पंचायत बुलाई गई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि शादी में हुए तीन लाख रुपये खर्च की भरपाई प्रेमी को करनी होगी।
प्रेमी बोला: “मैं गरीब हूँ, इतना खर्च नहीं उठा सकता”
पंचायत के सामने प्रेमी ने साफ कहा कि वह लड़की से शादी करने को तैयार है, लेकिन उसके पास इतना पैसा नहीं है कि वह शादी का खर्च चुका सके। प्रेमी ने बताया कि “मैं लड़की को पहले से जानता था। उसी ने मुझे बुलाया था। रात में मेरे पास रुक गई, और सुबह वापस छोड़ने गया तो घरवालों ने लेने से मना कर दिया।”
मामला अब पुलिस के पाले में
अब दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। वहीं पुलिस ने भी हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों से आपसी सहमति से मामला निपटाने को कहा है। हालांकि, इस अजीबो-गरीब शादी का मामला अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है, जहां लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
![]()
