उनका जीवन संघर्ष, सादगी और सिद्धांतों की मिसाल, आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि
लखनऊ/सिद्धार्थनगर : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं समाजवादी विचारक स्व. बृजभूषण तिवारी की 13वीं पुण्यतिथि शुक्रवार (आज) पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और उनके अनुयायियों ने देशभर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए और उनके सिद्धांतों को स्मरण कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। लखनऊ पार्टी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और पूर्व सांसद अरविन्द सिंह ने स्व. तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से मुन्ना यादव, केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र, राधेश्याम सिंह, प्रवक्ता मनोज यादव, बृजेश मिश्रा, मधुसूदन यादव, लालबहादुर सविता, बालकृष्ण पाल, अमरनाथ सिंह, अखिलेश पाल, राजन कनौजिया, सिकंदर यादव, जितेन्द्र सिंह, रामप्रकाश पाल, लाल चन्द्र पाल, शिवचन्द्र पाल, भूरे लाल पाल, शत्रुघ्न पाल, रजनीश भारती पासी, सोनू पांडेय, अनिल यादव सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
सिद्धार्थनगर में भावपूर्ण आयोजन

स्वर्गीय बृजभूषण तिवारी की पुण्यतिथि पर सिद्धार्थनगर जिले में भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने की। मुख्य वक्ता नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय और मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी रामबृक्ष सिंह यादव रहे। कार्यक्रम का आयोजन लोहिया कला भवन में किया गया। यहां स्व. तिवारी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद आलोक तिवारी (स्व. तिवारी के पुत्र), पूर्व सांसद कुशल तिवारी, पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूर्व विधायक विजय पासवान समेत अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समाजवादी समर्थकों ने विचार रखे।नेता प्रतिपक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा, “बृजभूषण तिवारी समाजवादी विचारधारा के प्रति जीवनपर्यंत समर्पित रहे। उनका जीवन संघर्ष, सादगी और सिद्धांतों की मिसाल है। उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
उनके विचार अब भी प्रेरणास्रोत

मुख्य अतिथि रामबृक्ष यादव ने स्वर्गीय तिवारी को याद कर कहा कि “वो भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और समाजवाद के प्रति प्रतिबद्धता आज भी प्रेरणास्रोत हैं। उनका राजनीतिक जीवन आज की पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है।”इस अवसर पर पार्टी के कई अन्य नेताओं जैसे रामफेर, आशू यादव, अफसर रिजवी, बेचई यादव, राम मिलन भारती, मोनू दुबे, इदरीश पटवारी, घिसियावन यादव, रिन्दू पासवान, मेंहदी रिजवी, कलाम सिद्दीकी, प्रदीप पत्थरकट, सुरेश यादव, मुरली, निशा, जुवैदा चौधरी, अनीता द्विवेदी, धीरज आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में शहीद श्रद्धालुओं को भी नमन किया गया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
